Last Date : 13.03.2026
19 अप्रैल को आयोजित होगी चंद्रशेखर हाफ मैराथन
बलिया। नगर से सटे चंद्रशेखर नगर स्थित झोपड़ी पर रविवार को आयोजित राष्ट्रनायक चंद्रशेखर मैराथन समिति की बैठक हुई। इसमें 5अप्रैल को होने वाले चौथे चंद्रशेखर हाफ मैराथन प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए उत्कर्ष सिंह ने कहा कि ‘चन्द्रशेखर’ नाम नहीं, बल्कि विचार हैं। समिति के सुधीर सिंह ने कहा कि जनपद के गौरव चंद्रशेखर जी के ओजपूर्ण विचारों को दुनिया में आगे बढ़ाने को यह समिति कृत संकल्पित है। समिति के सचिव उपेंद्र सिंह ने कहा कि इस बार कार्यक्रम की रूपरेखा और भव्य बनाई गई है। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के निर्देश पर श्रद्धेय चंद्रशेखर की जयंती पर बलिया में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक हाफ मैराथन की तिथि में बदलाव करते हुए 5 अप्रैल को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। बताया कि उत्तर प्रदेश मैराथन में दूसरे बड़े मैराथन का दर्जा प्राप्त कर चुकी चन्द्रशेखर हाफ मैराथन में अंतरराष्ट्रीय स्तर के धावक भी प्रतिभा दिखाते रहे हैं। बैठक को ......... आदि ने संबोधित किया। बैठक .........................................उपस्थित रहे। अध्यक्षता ........ तथा संचालन अजीत सिंह ने किया।